Oppo Find X10 Ultra Suspended: बढ़ती मेमोरी कीमतों ने रोका फ्लैगशिप!

Oppo का फ्लैगशिप Find X10 Ultra शायद कभी लॉन्च न हो। टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर कहा कि “एक और अल्ट्रा-साइज़्ड प्रोजेक्ट अभी सस्पेंड है” और पूछे जाने पर यह “इसी जनरेशन” से जुड़ा बताया।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Oppo Find X10 Ultra: क्यों रुका?

बढ़ती मेमोरी और चिप कीमतों को इसकी वजह माना जा रहा है। फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 या Dimensity 9600 Pro चिपसेट और ट्रिपल 200MP कैमरे की चर्चा थी। Oppo ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, इसलिए यह “सस्पेंड” है — “कैंसिल” की पुष्टि नहीं है।

पहले कैमरा लीक हुआ था

अक्टूबर में Find X10 Ultra के 200MP कैमरे की लीक सामने आई थी, जिससे उम्मीद थी कि यह फोन जल्द आएगा। अब प्रोजेक्ट सस्पेंड होने की खबर ने फैंस को निराश किया है।

मेमोरी कीमतों में बढ़ोतरी का असर पूरी इंडस्ट्री पर दिख रहा है। Oppo Reno 17 सीरीज़ का चीन लॉन्च हाल ही में हुआ है। Xiaomi 18 Pro की ग्लोबल लॉन्च भी देखें।