OPPO Enco X4 भारत में लॉन्च: 53 घंटे बैटरी, AI ट्रांसलेशन और लॉसलेस ऑडियो — कीमत ₹19,999

Oppo ने Find X10 सीरीज के साथ अपने फ्लैगशिप ईयरबड्स Enco X4 भी भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इनकी कीमत ₹19,999 रखी गई है और सेल 29 अक्टूबर से शुरू होगी। OPPO साइट पर लॉन्च लिस्टिंग में कीमत ₹18,999 दिख रही है।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

OPPO Enco X4: फीचर्स

  • बैटरी: केस के साथ कुल 53 घंटे प्लेबैक (ANC ऑफ); प्रति बड 13 घंटे
  • ऑडियो: 2.3Mbps LHDC लॉसलेस ऑडियो, 6nm NPU+VPU चिप
  • कनेक्टिविटी: Bluetooth 6.1, डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी
  • ANC: X3 से 100% बेहतर एडाप्टिव ANC, 30% बेहतर स्पीच कैंसिलेशन, 4 माइक्रोफोन
  • AI फीचर्स: AI ट्रांसलेशन और Find X फोन्स के साथ सिस्टम-लेवल AI

डिज़ाइन और रंग

Enco X4 में स्कैन किए गए फोम-सिलिकॉन ईयर टिप्स हैं, जो लंबे समय तक आरामदायक फिट देते हैं। यह Aurora Violet और Glacier White दो रंगों में मिलेगा।

यह भी पढ़ें

और पढ़ें: Redmi K100 लॉन्च के साथ Clip Neo ईयरबड्स भी आए और Oppo A6 5G: ₹17,999 में 7000mAh बैटरी।