IPL 2026: ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा पर मंडरा रहा है यह अनचाहा रिकॉर्ड

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। मुंबई इंडियंस (MI) के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। रोहित की नजरें इस सीजन अपने बल्ले से ताबड़तोड़ पारियां खेलकर मुंबई को छठी बार चैंपियन बनाने पर टिकी हैं। लेकिन, आगामी सीजन में ‘हिटमैन’ को थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी, क्योंकि उनके सिर पर एक ऐसा बेहद शर्मनाक और अनचाहा रिकॉर्ड मंडरा रहा है, जिसे वह कतई अपने नाम नहीं करना चाहेंगे।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

क्या है वह अनचाहा ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड?

दरअसल, रोहित शर्मा अगर आईपीएल 2026 में दो पारियों में बिना खाता खोले (Duck/Zero) आउट हो जाते हैं, तो वह इस प्रतिष्ठित लीग के इतिहास में ‘सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज’ बन जाएंगे।

फिलहाल यह शर्मनाक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज है, जो अब तक 19 बार शून्य पर पवेलियन लौट चुके हैं। इस अनचाही लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से मौजूद हैं, जो 18-18 बार डक का शिकार हुए हैं।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा डक (Zero) पर आउट होने वाले खिलाड़ी:

  • ग्लेन मैक्सवेल: 19 बार
  • रोहित शर्मा: 18 बार
  • दिनेश कार्तिक: 18 बार
  • सुनील नारायण: 17 बार
  • राशिद खान: 16 बार

मैक्सवेल और कार्तिक के न खेलने से रोहित पर बढ़ा खतरा

रोहित शर्मा के लिए यह रिकॉर्ड अपने नाम करने का खतरा इस सीजन इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि लिस्ट में उनके प्रतिद्वंदी दोनों खिलाड़ी इस बार आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं हैं।

  • ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था और उन्होंने ऑक्शन में भी अपना नाम रजिस्टर नहीं करवाया।
  • वहीं, दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पहले ही आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में अगर ‘हिटमैन’ से इस सीजन जरा सी भी चूक होती है, तो वह सीधे इस लिस्ट के टॉप पर पहुंच जाएंगे।

IPL के ‘रनमशीन’ और सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं रोहित

भले ही डक का यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा का पीछा कर रहा हो, लेकिन वह आईपीएल इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। रोहित अब तक 272 आईपीएल मैचों में 132+ की शानदार स्ट्राइक रेट से 7,046 रन बना चुके हैं। इस टूर्नामेंट में वह ‘किंग’ विराट कोहली (8,661 रन) के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इसके अलावा, रोहित की ही कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी उठाई है।