IND vs NAM:नई दिल्ली। भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज काफी शानदार तरीके से किया है, जिसमें उन्होंने यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 फरवरी को खेले गए मुकाबले में 29 रनों से अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया को टूर्नामेंट में अपना दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया की टीम के खिलाफ 12 फरवरी को खेलना है। भारतीय टीम के फॉर्म को देखते हुए इस मैच में पलड़ा पूरी तरह से उनका भारी माना जा रहा है, वहीं दिल्ली के स्टेडियम में अब तक टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का रिकॉर्ड देखा जाए तो वह बराबरी का देखने को मिला है, जिसे टीम इंडिया की कोशिश थोड़ा और बेहतर करने पर होगी।
टीम इंडिया ने अब तक दिल्ली में खेले हैं 4 मुकाबले
टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने यहां पर 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 को जीतने में कामयाब रहे हैं तो 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने यहां पर साल 2017 में पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जो न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ था और उन्होंने इस मैच में 53 रनों से जीत हासिल की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था और उसमें उन्हें 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने साल 2022 में यहां पर अपना तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने यहां पर अपना पिछला मुकाबला साल 2024 में बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेला था और उसे उन्होंने 86 रनों से जीता था।
टारगेट का पीछा करने वाली टीम का दिखा अब तक पलड़ा भारी
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम के समय खेले जाने वाले मुकाबले में ओस की भूमिका काफी अहम रहती है, जिसके चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला करना बेहतर समझती है, ताकि बाद में ओस आने पर उसका बल्लेबाजी में फायदा उठाया जा सके। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 5 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने मुकाबले को अपने नाम किया है।

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.