HPSC Food Safety Officer भर्ती 2026: हरियाणा में 45 पदों पर आवेदन, Last Date 19 अक्टूबर

हरियाणा में फूड टेक्नोलॉजी और साइंस के क्षेत्र के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने Food Safety Officer (Group-B) के 45 पदों पर भर्ती का विज्ञापन (Advt No. 25/2026) जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 शाम 05:00 बजे तक है।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

यह भर्ती हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में होगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹9,300–34,800 + ₹4,200 ग्रेड पे (FPL-6, शुरुआती ₹35,400) का वेतनमान मिलेगा। आवेदन करने के लिए फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर साइंस या संबंधित विषयों में डिग्री आवश्यक है।

Important Dates

  • नोटिफिकेशन जारी: 19 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 सितंबर 2026
  • Online Apply Last Date: 19 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 19 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
  • Exam Date: जल्द घोषित होगी
  • Admit Card: परीक्षा से पहले जारी होगा

Application Fee

  • General (पुरुष) / अन्य राज्य के उम्मीदवार: ₹1000/-
  • हरियाणा के आरक्षित वर्ग (SC/BCA/BCB/EWS/ESM): ₹250/-
  • सभी श्रेणी की महिला (हरियाणा): ₹250/-
  • PH (दिव्यांग) उम्मीदवार: निःशुल्क
  • भुगतान माध्यम: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन

Age Limit

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष
  • आयु की गणना: 19 अक्टूबर 2026 (विज्ञापन की अंतिम तिथि) के अनुसार
  • हरियाणा के SC/BC उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी।

Vacancy Details

कुल 45 पदों का श्रेणीवार विवरण:

  • UR (अनारक्षित): 22 पद
  • EWS: 05 पद
  • BCA: 05 पद
  • BCB: 03 पद
  • DSC: 05 पद
  • OSC: 05 पद

क्षैतिज आरक्षण के तहत ESM (General) के 02 और PwD के 02 पद भी शामिल हैं।

Eligibility

Food Safety Officer पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए:

  • Food Technology / Dairy Technology / Biotechnology / Oil Technology में स्नातक, परास्नातक या डॉक्टरेट
  • “Agricultural Science” के अंतर्गत आने वाली शाखाएं
  • Veterinary Sciences / Bio-Chemistry / Microbiology / Chemistry / Medicine
  • MBBS / BDS / BHMS / BUMS / BSMS / BAMS / Sowa Rigpa

Selection Process

  • Screening Test (यदि आवश्यक हुआ)
  • Subject Knowledge Test (विषय ज्ञान परीक्षा)
  • Interview / Viva-Voce
  • Medical Examination
  • Document Verification (दस्तावेज सत्यापन)

वेतन (Pay Scale)

  • पे स्केल: ₹9,300 – ₹34,800 + ₹4,200 ग्रेड पे
  • संशोधित मैट्रिक्स: FPL-6 (Cell-1), शुरुआती वेतन ₹35,400/- प्रतिमाह

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • “Advt No. 25/2026 – Food Safety Officer” के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • श्रेणी अनुसार Application Fee का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करके प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न: HPSC Food Safety Officer भर्ती 2026 की Last Date क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 शाम 05:00 बजे तक है।

प्रश्न: HPSC FSO भर्ती में कितने पद हैं?

उत्तर: कुल 45 पद — UR 22, EWS 05, BCA 05, BCB 03, DSC 05, OSC 05।

प्रश्न: HPSC Food Safety Officer के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर: Food Technology, Dairy Technology, Biotechnology, Agriculture Science, Veterinary Sciences या MBBS/BDS जैसे संबंधित विषयों में डिग्री आवश्यक है।

प्रश्न: HPSC FSO की Age Limit क्या है?

उत्तर: 18 से 42 वर्ष (19 अक्टूबर 2026 के अनुसार), आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट।