VIP मोबाइल नंबर के लिए ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई, जानिए आसान तरीका

आसान और यादगार मोबाइल नंबर पाने की चाहत बहुत से लोगों में होती है। ऐसे नंबरों को VIP या फैंसी नंबर कहा जाता है, जिनमें 9999, 1111, 0786 या 0007 जैसे खास सीक्वेंस होते हैं। अच्छी खबर यह है कि अब इन नंबरों के लिए एजेंटों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। टेलीकॉम ऑपरेटर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही फैंसी नंबर चुनने की सुविधा देते हैं और SIM घर बैठे डिलीवर हो जाती है।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Vi पर फैंसी नंबर कैसे लें?

Vi (Vodafone-Idea) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर New Connection सेक्शन में Fancy Numbers का ऑप्शन चुनें। यहां प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन चुनने के बाद अपना पिनकोड और मौजूदा मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद आप अपनी पसंद का पैटर्न सर्च कर सकते हैं या कंपनी की दी गई लिस्ट में से नंबर चुन सकते हैं। नंबर चुनने के बाद अपना नाम, पता डालें और OTP वेरिफाई करें। SIM घर पर फ्री डिलीवर कर दी जाती है।

फ्री नंबर या प्रीमियम नंबर?

Vi प्रीमियम के साथ-साथ फ्री फैंसी नंबर भी ऑफर करता है। ज्यादातर प्रीमियम नंबरों की कीमत ₹500 से ₹2,500 के बीच होती है, लेकिन कई आसान सीक्वेंस वाले नंबर फ्री में भी मिल जाते हैं। अगर आपको कोई खास नंबर चाहिए, तो प्रीमियम ऑप्शन चुन सकते हैं। नंबर चुनते समय ध्यान रखें कि नंबर बोलने और याद रखने में आसान हो, क्योंकि बिजनेस के लिए नंबर का याद रहना ही असली फायदा है।

लकी नंबर का गणित

कई यूजर्स न्यूमरोलॉजी के हिसाब से नंबर चुनते हैं। Vi की डायरेक्टरी में आप अपनी पसंद के अंक के हिसाब से नंबर सर्च कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपको 4 अंक वाला लकी नंबर चाहिए, तो सिस्टम ऐसे नंबर दिखाएगा जिनके अंकों का योग 4 के करीब हो। इसी तरह 1, 3 या 6 अंक पसंद करने वालों को उसी पैटर्न के नंबर दिखाए जाते हैं।

अन्य ऑपरेटर्स पर भी सुविधा

फैंसी नंबर की सुविधा सिर्फ Vi तक सीमित नहीं है। Jio, Airtel और BSNL भी अपने यूजर्स को प्रीमियम और VIP नंबर चुनने का ऑप्शन देते हैं। सभी ऑपरेटरों की प्रक्रिया लगभग एक जैसी है – आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाएं, पसंद का नंबर सर्च करें, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करें और SIM डिलीवर पाएं। नंबर बुक करते समय हमेशा ऑपरेटर की आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।

धोखाधड़ी से कैसे बचें?

OLX और Quikr जैसे प्लेटफॉर्म पर भी VIP नंबर बेचे जाते हैं, लेकिन वहां से नंबर खरीदते समय सतर्क रहें। कई बार ऐसे नंबर किसी और के नाम पर रजिस्टर्ड होते हैं या बाद में विवाद खड़ा हो सकता है। सबसे सुरक्षित तरीका ऑपरेटर की आधिकारिक वेबसाइट से नंबर लेना है, क्योंकि वहां KYC प्रक्रिया पूरी होती है और नंबर आपके नाम पर रजिस्टर होता है।