Honor X5ds लॉन्च: पीछे भी स्क्रीन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, जानें कीमत

Honor ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Honor X5ds लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल डिस्प्ले डिजाइन है। फ्रंट स्क्रीन के अलावा फोन के रियर पैनल में भी एक छोटी स्क्रीन लगी है। इसके साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का मेन कैमरा भी मिलता है। दक्षिणी अफ्रीका में इसकी कीमत ZAR 2,499 रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 14,500 रुपये के बराबर है। फोन Forest Green और Midnight Black कलर में आया है।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

डिस्प्ले: आगे और पीछे दोनों तरफ स्क्रीन

Honor X5ds में 6.78 इंच का मेन डिस्प्ले दिया गया है। यह LCD पैनल है जिसमें 720 x 1576 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। फोन का हाइलाइट इसका सेकंडरी डिस्प्ले है, जो रियर पैनल में कैमरा मॉड्यूल के साथ मौजूद है। यह भी LCD पैनल है जो 2.01 इंच की है और 240 x 296 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। इस सेकंडरी स्क्रीन से रियर कैमरा इस्तेमाल करके एक टैप में सेल्फी ली जा सकती है। इसके अलावा इसमें कॉल अलर्ट और मीडिया कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

प्रोसेसिंग के लिए फोन में Unisoc T610 चिपसेट लगाया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन 4GB वर्चुअल RAM को भी सपोर्ट करता है और माइक्रो SD कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। यह 4x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है और इसके साथ सिंगल LED फ्लैश मिलती है। फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी और अन्य फीचर्स

फोन की बैटरी कैपिसिटी 6,000mAh की है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi, GPS, USB-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन का वजन 214 ग्राम और थिकनेस 8.72mm है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह IP52 रेटिंग के साथ आता है।

अभी यह फोन दक्षिणी अफ्रीका में लॉन्च हुआ है और आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। भारत समेत अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। डुअल डिस्प्ले डिजाइन के कारण यह बजट सेगमेंट में अलग दिखता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो बिना फोन पलटे नोटिफिकेशन देखना चाहते हैं।