Financial Inclusion Campaign: 21 अक्टूबर से हर पंचायत में लगेंगे शिविर, जनधन खाते से बीमा-पेंशन तक का फायदा

21 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक विशेष संतृप्ति अभियान

सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग (DFS), भारत सरकार एक विशेष Financial Inclusion Campaign चलाएगा। यह अभियान 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इसका मकसद हर घर तक बैंकिंग, बीमा और पेंशन योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

हर ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय में शिविर

अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय में कम से कम एक शिविर लगाया जाएगा। ये शिविर जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों और IPPB के साथ समन्वय में आयोजित होंगे। शिविरों में पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही नामांकन किया जाएगा।

किन योजनाओं का मिलेगा फायदा?

Financial Inclusion Campaign में प्रधानमंत्री जनधन योजना (नए खाते), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में नामांकन कराया जाएगा। इसके अलावा बैंक खातों की KYC, आधार लिंकिंग, निष्क्रिय जनधन खातों का पुनः सक्रियण, नॉमिनी अपडेट और CKYC संख्या जैसी अन्य सेवाएं भी शिविरों में उपलब्ध होंगी।

साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जागरूकता

अभियान में वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जागरूकता पर भी जोर दिया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बीमा प्रीमियम कटौती के लिए लाभार्थी की स्पष्ट सहमति अनिवार्य होगी — बिना सहमति के कोई कटौती नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें

और पढ़ें: इंडिया पोस्ट बोनस 2026 और छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें।