Holidays, Bank Holidays October 2025 महानवमी पर्व पर बुधवार, एक अक्टूबर और विजयादशमी, दशहरा पर्व पर गुरुवार, 2 अक्टूबर को बैंक में छुट्टी रहेगी। इस दिन बैंकों में किसी तरह का कोई काम-काज नहीं होगा। आरबीआई के नियमों के मुताबिक गांधी जयंती पर देशभर के बैंकों में सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है।
हालांकि बैंक की छुट्टियों में भी आनलाइन, डिजिटल लेनदेन, एटीएम, यूपीआइ आदि अन्य बैंकिंग सेवाएं पूर्व की तरह अनवरत जारी रहेंगी। इसके साथ ही अक्टूबर 2025 में दिवाली और छठ पूजा के कारण बैंक में अवकाश रहेगा। सामान्य तौर पर सभी बैंक रविवार को बंद रहते हैं। बैंकों में रविवार को छुट्टी के चलते वित्तीय कार्य नहीं होते हैं। इसके अलावा हर महीने के दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को भी बैंक में अवकाश होता है। इस दिन बैंक बंद रहता है।
अक्टूबर 2025 में पर्व-त्योहारों की भरमार के चलते बैंक कई दिन बंद रहेंगे। दशहरा, गांधी जयंती, दिवाली, छठ पूजा पर बैंक बंद रहेंगे। व्यापारी वर्ग, छोटे-बड़े उद्यमियों के साथ रोज जमा-निकासी आदि करने वाले ग्राहकों को परेशानी से बचने के लिए अपने बैंकिंग कार्य अवकाश से पहले निपटाने होंगे। महानवमी और दशहरा में बुधवार और गुरुवार को बैंक अवकाश से पहले मंगलवार 30 सितंबर, दुर्गा अष्टमी को बैंक खुला रहेगा, ऐसे में ग्राहकों की भीड़ बैंकों में दिख सकती है। बैंक में छुट्टियों के दौरान आम दिनों के मुकाबले ग्राहकों की भीड़ एटीएम में बढ़ी-चढ़ी रह सकती है।
आम लोगों को बैंक अवकाश के दौरान कैश, नगदी की किल्लत से बचने के लिए जरूरी है कि वे त्योहारों में पहले ही पैसे का इंतजाम कर लें। भागलपुर के एक बैंक अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर 2025 में दुर्गा पूजा समेत कई प्रमुख त्योहार मनाए जाने हैं। इसलिए त्योहारी सीजन में निश्चित तिथियों पर बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर बैंकों में राष्ट्रीय अवकाश 2 अक्टूबर 2025 को होगा। जब देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
(Durga Puja Bank Holidays 2025) बैंकों की छुट्टियां
1 अक्टूबर 2025 को बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी जयंती और दशहरा के कारण बैंक बंद रहेंगे। राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर 2025 को दिवाली, विक्रम संवत नववर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यमी और लक्ष्मी पूजा (दिवाली) के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम और राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
23 अक्टूबर 2025 को भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, भ्रातृ द्वितीया के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा (सायंकालीन अर्घ्य पूजा) के कारण बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
28 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा (प्रातःकालीन अर्घ्य पूजा) के अवसर पर बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
- 30 अक्टूबर को थमेगा नहीं सिलसिला! Diljit Dosanjh के दिल्ली कंसर्ट को पुलिस की हरी झंडी, जानिए पूरी कहानी
- अमेरिका में धरा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड! Himanshu Bhau FBI के हत्थे चढ़ा, अब भारत लाने की तैयारी
- Lado Lakshmi Yojana Haryana: 1.80 लाख तक आय वाली महिलाओं को हर महीने ₹2,100, जानें आवेदन प्रक्रिया
- APPSC Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश में 255 पदों पर भर्ती, Inspector-ASO समेत 6 नोटिफिकेशन, 2 नवंबर Last Date
- Realme 17 Pro सीरीज लीक: 10,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 165Hz OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है नया फोन

Babita Singh has approximately six years of experience working in media, astrology, and religious subjects. She has a strong grasp of topics such as Samudrik Shastra, numerology, Vastu Shastra, Feng Shui, mythological tales, and planetary transits. Additionally, she possesses a solid knowledge of religious scriptures. In her free time, she particularly enjoys reading religious texts, researching them, and sharing accurate information with the public.