भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 51 रनों से करारी हार का मुंह देखना पड़ा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद हिमालय जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और टीम 19.1 ओवर्स में सिर्फ 162 रन ही बना पाई।
T20I क्रिकेट में घर पर भारत को मिली सबसे बड़ी हार
भारतीय टीम की घर पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह सबसे बड़ी हार है, जो उसे न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में मिली है। इससे पहले साल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही भारत को इंदौर के मैदान पर 49 रनों से टी20 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। अब बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया ने तीन साल पुराने खराब रिकॉर्ड को भी पीछे कर दिया है।
कप्तान सूर्या का हर दांव रहा फेल
भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे थे और दोनों ही बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में कामयाब नहीं हो पाए। गिल तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद अभिषेक ने 17 रन बनाए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार खुद तीसरे नंबर पर नहीं उतरे और उन्होंने अक्षर पटेल को आगे भेजा, लेकिन वह भी अच्छा नहीं कर पाए और 21 रन बनाकर आउट हो गए। खुद सूर्या चौथे नंबर पर आए और सिर्फ पांच रन बना सके। इसके बाद हार्दिक पांड्या भी 20 रन बनाकर चलते बने। बल्लेबाजों के खराब खेल की वजह से ही टीम पूरे 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई और 19.1 ओवर्स में ही ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज टीम की हार में बड़े विलेन साबित हुए हैं।
210 रनों से ज्यादा टारगेट चेज करते हुए भारत को हर बार मिली हार
भारतीय क्रिकेट टीम को अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 7 बार 210 प्लस रनों का टारगेट चेज करने का मौका मिला है, लेकिन हर बार भारतीय टीम को हार मिली है और वह एक भी मैच नहीं जीत पाई है। साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को जीतने के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया था और बल्लेबाजों ने टीम की नाव डुबो दी।
- T20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट जगत में पसरा मातम, इस दिग्गज खिलाड़ी के पिता का हुआ निधन
- T20 World Cup 2026-इन 2 टीमों के बीच होगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल, दिग्गजों ने की बड़ी भविष्यवाणी
- IND vs ENG Semi-Final : भारत-इंग्लैंड महामुकाबले पर ज्योतिषी की बड़ी भविष्यवाणी से गदगद हुए फैंस
- IND vs ENG T20 WC : सूर्यकुमार यादव की कुंडली में बन रहा है ‘महा-राजयोग’, ज्योतिष के अनुसार अंग्रेजों के लिए काल बनेगी सूर्या की कप्तानी!
- IND vs ENG Semi-Final: इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों से खतरा है टीम इंडिया को जानिए आकड़ें

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
