BCCI Announced New Series : BCCI ने टीम इंडिया के फ्यूचर प्लान का खुलासा कर दिया है. जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले भारत की भिड़ंत आयरलैंड से होगी. टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे से जुड़ी रिपोर्ट्स काफी समय से सामने आ रही थीं लेकिन अब BCCI ने आधिकारिक रूप से शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया कुल 2 टी20 मैचों की सीरीज में आयरिश टीम के खिलाफ उतरेगी.
BCCI ने किया नई सीरीज का ऐलान
IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल एकदम पैक रहने वाला है. वो इंग्लैंड, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज समेत अलग-अलग टीमों के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. इसी बीच BCCI ने इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का ऐलान कर दिया है.
BCCI ने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि 26 और 28 जून को भारत और आयरलैंड के बीच टी20 मैचों का आयोजन होगा. यह कुल दो मुकाबलों की सीरीज रहने वाली है और फैंस तगड़े एक्शन की उम्मीद कर सकते हैं. BCCI ने बताया कि इन दोनों ही मुकाबलों का आयोजन बेलफास्ट में होगा और भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे फैंस लाइव एक्शन का आनंद ले सकते हैं.
मैच क्रमांक टीमें जगह समय
पहला T20I भारत vs आयरलैंड बेलफास्ट शाम 7:30 बजे (IST)
दूसरा T20I भारत vs आयरलैंड बेलफास्ट शाम 7:30 बजे (IST)
आयरलैंड के बाद इंग्लैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने के बाद इंग्लैंड का दौरा करने वाली है. आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच कुल 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय और 3 वनडे मैचों की श्रृंखला का आयोजन होने वाला है.
टी20 सीरीज का शेड्यूल
1 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, पहला टी20 (चेस्टर-ले-स्ट्रीट)
4 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, दूसरा टी20, (मैनचेस्टर)
7 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, तीसरा टी20 (नॉटिंघम)
9 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, चौथा टी20 (ब्रिस्टल)
11 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, पांचवां टी20 (साउथेम्प्टन)
वनडे सीरीज का शेड्यूल
14 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, पहला वनडे (बर्मिंघम)
16 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, दूसरा वनडे (कार्डिफ)
19 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, तीसरा वनडे (लॉर्ड्स)

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
