Assam Rifles भर्ती 2026: टेक्निकल और ट्रेड्समैन के 354 पदों पर आवेदन, Last Date 28 अक्टूबर

रक्षा क्षेत्र में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। असम राइफल्स (Assam Rifles) ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत वारंट ऑफिसर (Warrant Officer), राइफलमैन (Rifleman) और हवलदार (Havildar) के कुल 354 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक है।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

यह भर्ती 10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। खास बात यह है कि यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। असम राइफल्स भारत के सबसे पुराने पैरामिलिटरी बलों में से एक है, जिसे ‘नॉर्थईस्ट के प्रहरी’ के रूप में जाना जाता है। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 3 से 5 तक का वेतन मिलेगा।

Important Dates

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 सितंबर 2026
  • Online Apply Last Date: 28 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • भर्ती रैली (संभावित): 23 नवंबर 2026 से
  • Admit Card: परीक्षा से पहले जारी होगा

Application Fee

  • General / OBC / EWS: ₹100/-
  • SC / ST / Ex-Servicemen: निःशुल्क
  • भुगतान माध्यम: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से ऑनलाइन

Age Limit

  • राइफलमैन और हवलदार पदों के लिए: 18 से 23 वर्ष
  • वारंट ऑफिसर पदों के लिए: 18 से 25 वर्ष
  • आयु की गणना: 01 जुलाई 2026 के अनुसार
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

Vacancy Details

कुल 354 पदों में 219 राइफलमैन, 129 वारंट ऑफिसर और 6 हवलदार के पद शामिल हैं। प्रमुख ट्रेड इस प्रकार हैं:

  • वारंट ऑफिसर (Cipher): 124 पद
  • राइफलमैन (Electrical Fitter Signal): 32 पद
  • राइफलमैन (Armorer): 29 पद
  • राइफलमैन (Mason): 29 पद
  • राइफलमैन (Vehicle Mechanic): 23 पद
  • राइफलमैन (Electrician Motor Vehicle): 22 पद
  • राइफलमैन (Lineman Field): 21 पद
  • राइफलमैन (Metalsmith): 19 पद
  • राइफलमैन Store Keeper Technical (EME): 16 पद
  • राइफलमैन (Recovery Vehicle Mechanic): 13 पद
  • हवलदार (Instrument Mechanic): 6 पद

इसके अलावा इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक, वेल्डर, अपहोल्स्टर, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट और ड्राफ्ट्समैन जैसे ट्रेडों में भी पद हैं।

Eligibility

हर ट्रेड के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित है:

  • वारंट ऑफिसर (Cipher): 12वीं में फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश के साथ 2 वर्ष का ITI कोर्स
  • अधिकतर राइफलमैन ट्रेड: 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का ITI या इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  • राइफलमैन Store Keeper Technical (EME): केवल 10वीं पास
  • राइफलमैन (Mason): 10वीं पास + ट्रेड टेस्ट + 1 वर्ष का अनुभव
  • वारंट ऑफिसर (Physiotherapist): 12वीं + फिजियोथेरेपी डिप्लोमा + 1 वर्ष का अनुभव
  • केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Selection Process

चयन प्रक्रिया में निम्न चरण होंगे:

  • Physical Standard Test / Physical Efficiency Test (PST/PET)
  • Documentation (दस्तावेज सत्यापन)
  • Computer Based Test (CBT) – 100 अंक
  • Trade Skill Test (ट्रेड टेस्ट)
  • Medical Examination
  • Final Merit List

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाएं।
  • भर्ती/करियर सेक्शन में “Technical & Tradesman Recruitment Rally 2026” लिंक चुनें।
  • अपनी ट्रेड के अनुसार Eligibility जांचकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी भरें और फोटो, हस्ताक्षर व प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • Application Fee का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण दोबारा जांच लें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न: Assam Rifles भर्ती 2026 में आवेदन की Last Date क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे है।

प्रश्न: क्या महिलाएं इस भर्ती में आवेदन कर सकती हैं?

उत्तर: नहीं, यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है।

प्रश्न: Assam Rifles भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: कुल 354 पद — 219 राइफलमैन, 129 वारंट ऑफिसर और 6 हवलदार।

प्रश्न: चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?

उत्तर: राइफलमैन को पे लेवल 3, हवलदार को पे लेवल 4 और वारंट ऑफिसर को पे लेवल 5 के अनुसार वेतन मिलेगा।