Airtel YouTube Premium ऑफर: 200 रुपये के प्रीपेड टॉप-अप में मिलेगा YouTube Premium, 30GB डेटा और 20 से ज्यादा OTT ऐप्स

एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है। Airtel YouTube Premium अब 200 रुपये के प्रीपेड टॉप-अप में मिलेगा, जिसमें 30GB हाई-स्पीड डेटा, 28 दिन की वैधता और 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस शामिल है। कंपनी ने YouTube के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है, जिससे प्रीपेड यूजर्स को YouTube का पेड सब्सक्रिप्शन एक ही रिचार्ज में मिलेगा।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

200 रुपये के इस टॉप-अप का सबसे बड़ा आकर्षण YouTube Premium है। इससे यूजर्स बिना विज्ञापन के वीडियो और Shorts देख सकेंगे, बैकग्राउंड प्लेबैक का फायदा मिलेगा, वीडियो ऑफलाइन डाउनलोड हो सकेंगे और YouTube Music Premium का एक्सेस भी मिलेगा। इसके अलावा पैक में Prime Video, JioHotstar, ZEE5 Premium और SonyLIV समेत 18 से ज्यादा अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है।

पैक कैसे मिलेगा और कैसे क्लेम करें

ध्यान रखें कि यह एक एंटरटेनमेंट टॉप-अप है, न कि स्टैंडअलोन प्रीपेड प्लान। इसमें कॉलिंग या SMS बेनिफिट नहीं मिलते, इसलिए इसके इस्तेमाल के लिए एक्टिव एयरटेल प्रीपेड बेस प्लान होना जरूरी है। रिचार्ज के बाद यूजर्स को Airtel Thanks ऐप में ‘Rewards & OTTs’ सेक्शन में जाकर YouTube Premium को मैन्युअली क्लेम करना होगा। सब्सक्रिप्शन टॉप-अप की 28 दिन की वैधता के साथ-साथ चलेगा और इसके बाद जारी रखने के लिए दोबारा टॉप-अप खरीदकर बेनिफिट क्लेम करना होगा।

यह ऑफर हाल ही में लॉन्च हुए 48 रुपये के रिचार्ज पैक के बाद आया है, जिसमें एक महीने का JioHotstar एक्सेस मिलता है। टेलीकॉम सेक्टर में OTT कंटेंट पैक्स की होड़ बढ़ती जा रही है, क्योंकि यूजर्स का डेटा इस्तेमाल वीडियो स्ट्रीमिंग और शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। Airtel recharge plans 2026 Airtel recharge plans 2026