BCCI ने आगामी सीजन के लिए अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस कॉन्ट्रैक्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे प्लेयर्स को बड़ा नुकसान हुआ है। विराट कोहली और रोहित शर्मा का बीसीसीआई के सलाना कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 में डिमोशन हुआ है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी अभी तक A+ कैटेगरी में थे, लेकिन टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें बी कैटेगरी में डाल दिया गया है।
बीसीसीआई ने खत्म किया A+ कैटेगरी
अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बीसीसीआई ने A+ कैटेगरी को भी हटाने का फैसला किया है। दरअसल, इस कैटेगरी में उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है, जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हो। क्रिकेट के बिजी शेड्यूल में अब कोई खिलाड़ी लगातार तीनों फॉर्मेट नहीं खेल रहा है। ऐसे में बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ कैटेगरी को हटाने का फैसला किया है। अब इस कॉन्ट्रैक्ट में सबसे बड़ी ए कैटेगरी है, जिसमें टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है।
ग्रुप बी में 11 प्लेयर्स को किया गया शामिल
ग्रुप बी की बात करें तो वहां रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत कुल 11 प्लेयर्स को शामिल किया गया है। टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी B कैटेगरी में शामिल हैं उनके अलावा इस कैटेगरी में वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं। यशस्वी जायसवाल भी इसी कैटेगरी का हिस्सा हैं। ग्रेड सी कैटेगरी में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा समेत 16 प्लेयर्स का नाम शामिल है। इस कैटेगरी में अधिकतर वहीं खिलाड़ी शामिल हैं जो सिर्फ टी20 फॉर्मेट में खेलते हैं।
प्लेयर्स को मिलेगा कितना पैसा?
अब सवाल ये उठता है कि बीसीसीआई की तरफ से इन तीनों ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को कितना पैसा मिलेगा। आपको बता दें कि पिछले स्ट्रक्चर के तहत, ग्रेड A+ की सालाना सैलरी 7 करोड़, ग्रेड A की 5 करोड़, ग्रेड B की 3 करोड़ और ग्रेड C की 1 करोड़ थी। अब A+ कैटेगरी को खत्म कर दिया गया है। ऐसे में किसी भी खिलाड़ी को 7 करोड़ की सैलरी नहीं मिलेगी। इस कॉन्ट्रैक्ट में भी ग्रेड A के प्लेयर्स को 5 करोड़, ग्रेड B को 3 करोड़ और ग्रेड C को 1 करोड़ की सैलरी दी जाएगी।
2025-26 के लिए बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
A कैटेगरी: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जड़ेजा
B कैटेगरी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल और श्रेयस अय्यर।
C कैटेगरी: अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़।
महिला खिलाड़ियों के लिए भी हुआ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान
इसके साथ ही बीसीसीआई ने महिला प्लेयर्स के लिए भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। वहां भी प्लेयर्स को तीन कैटेगरी A, B और C में बांटा गया है। ग्रेड ए में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा का नाम है। वहीं ग्रेड बी में रेणुका ठाकुर, शैफाली शर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा का नाम है। वहीं सी कैटेगरी में प्रतिका रावल, अमनजोत कौर, राधा यादव समेत 13 प्लेयर्स का नाम शामिल है।
2025-26 के लिए भारत महिला प्लेयर्स का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
ग्रेड ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा
ग्रेड बी: रेणुका सिंह, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा
ग्रेड सी: राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देयोल, काशवी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल हसब्निस

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
