T20 World Cup : T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. शुभमन गिल पिछले कुछ समय से टी20 स्क्वाड का अहम हिस्सा थे और वो भारतीय टीम के उपकप्तान भी रहे. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप की 15 सदस्यी टीम में उन्हें जगह नहीं मिली. शुभमन का नाम शामिल नहीं होना सभी को पूरी तरह हैरान कर गया लेकिन इसके पिछले उनका हालिया प्रदर्शन काफी बड़ा कारण है. पिछले 8 मैचों में गिल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और इसी कारण BCCI ने उन्हें टीम से बाहर करने का कड़ा फैसला लिया.
शुभमन गिल ने पिछली दो सीरीज में किया निराश
शुभमन गिल के लिए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज बेहद निराशाजनक रही। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों में 132 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में वो सिर्फ 32 रन बना पाए. वो टी20 अंतर्राष्ट्रीय में कुछ खास नहीं कर पा रहे थे और लगातार फेल हो रहे थे. इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में उन्हें सिलेक्टर्स ने नहीं चुना. लग रहा था कि गिल उपकप्तान हैं और उन्हें शायद हटाया नहीं जाएगा. हालांकि, BCCI ने कड़ा फैसला लिया है और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.
गिल के पिछले 8 टी20 मैचों के आंकड़े
| मैच | तारीख | जगह | रन |
| भारत vs साउथ अफ्रीका | 14 दिसंबर 2025 | धर्मशाला | 28 |
| भारत vs साउथ अफ्रीका | 11 दिसंबर 2025 | न्यू चंडीगढ़ | 0 |
| भारत vs साउथ अफ्रीका | 9 दिसंबर 2025 | कटक | 4 |
| भारत vs ऑस्ट्रेलिया | 8 नवंबर 2025 | ब्रिसबेन | 29* |
| भारत vs ऑस्ट्रेलिया | 6 नवंबर 2025 | करारा | 46 |
| भारत vs ऑस्ट्रेलिया | 2 नवंबर 2025 | होबार्ट | 15 |
| भारत vs ऑस्ट्रेलिया | 31 अक्टूबर 2025 | मेलबर्न | 5 |
| भारत vs ऑस्ट्रेलिया | 29 अक्टूबर 2025 | कैनबेरा | 37* |
- टी20 वर्ल्ड कप को लगा झटका, इस लिये अभिषेक शर्मा हो सकते हैं बाहर
- विराट और रोहित का हुआ डिमोशन, तीन खिलाड़ी ग्रेड A में शामिल
- Amroha Update: अब इलाज के लिए दिल्ली-मेरठ की दौड़ नहीं, चौधरी कृपाल सिंह समिति ने एम्स के लिए शुरू किया डिजिटल कैंपेन
- India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ी खबर, फैंस हुए गदगद
- t20 world cup 2026-क्या सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा से भी ज्यादा लकी कप्तान हैं? जानें

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
