रोहित शर्मा की नंबर-1 कुर्सी पर खतरा
ताजा ICC रैंकिंग के मुताबिक कोहली अब ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग बढ़कर 751 अंक हो गई है और वे अब शीर्ष पर मौजूद रोहित शर्मा से मात्र 32 पॉइंट पीछे हैं। इससे कोहली के फिर से दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज बनने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। रोहित और विराट के बीच अब सिर्फ 2 खिलाड़ी हैं। ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं जबकि तीसरे पायदान पर अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज इब्राहिम जादरान का कब्जा है।
शुभमन गिल को हुआ नुकसान
याद दिला दें कि कोहली ने पिछले दशक के अंत में लगातार तीन सालों से अधिक समय तक नंबर-1 का ताज अपने पास रखा था। हालांकि अप्रैल 2021 में पाकिस्तान के बाबर आजम ने उन्हें पछाड़कर शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया था। टॉप-10 ODI बल्लेबाजों में रोहित और विराट के अलावा भारत के कप्तान शुभमन गिल भी शामिल हैं। हालांकि, गिल को एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। छठे नंबर से लेकर 10वें नंबर तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कुलदीप ने लगाई एक स्थान की छलांग
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ODI गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी लगातार शानदार गेंदबाजी टीम को मजबूती प्रदान कर रही है। न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को एक पायदान का नुकसान हुआ है। वह अब 7वें नंबर पर खिसक गए हैं। राशिद खान नंबर-1 ODI गेंदबाज बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर जोफ्रा आर्चर और तीसरे नंबर पर केशव महाराज का कब्जा है।
- Gautam Gambhir on 2027 World Cup – गौतम गंभीर ने आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
- IPL 2026 Schedule : 12 मार्च को जारी होगा IPL के 19वें सीजन का शेड्यूल, जानें कब और किन टीमों के बीच होगा पहला महामुकाबला
- PM Kisan 22nd Installment : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, लिस्ट में चैक करें अपना नाम
- टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने सिर्फ इस खिलाड़ी की तारीफ
- T20 World Cup 2026 : संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर रचा नया इतिहास इन खिलाड़ियों को छोड़ा पिछे

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
