Rohit Sharma Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर से होने जा रहा है. रांची में होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर टीम इंडिया की तैयारी जोरों शोरों के साथ चल रही है. रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस सीरीज में नजर आने वाले हैं. वहीं, रोहित-विराट के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर मोर्ने मोर्कल ने बड़ा बयान दिया है.
रोहित-विराट पर कोच ने दिया बयान
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के वर्ल्ड कप खेलने पर कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि अनुभव आपको कहीं और नहीं मिलता. उन्होंने ट्रॉफियां जीती हैं, बड़े टूर्नामेंट खेले हैं. अगर वे मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हैं तो 2027 विश्व कप दूर नहीं है.
टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद मोर्ने मोर्कल ने इसे भुलाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्ते हमारे लिए निराशाजनक थे लेकिन अब हमें चीजों पर विचार करने के लिए कुछ दिन मिले हैं. उन्होंने कहा, कि अब सबसे जरूरी है कि हम अपनी पूरी ऊर्जा सफेद गेंद की टीम पर लगाएं. पिछले कुछ सालों में हम सफेद गेंद के क्रिकेट में अच्छा खेल रहे हैं. मैं आने वाले हफ्तों के लिए उत्साहित हूं. प्रारूप कुछ भी हो, भारत का प्रतिनिधित्व करना अहम है.
रोहित-विराट ने इस साल ही लिया बड़ा फैसला
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के दौरान बड़ा फैसला किया था और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. इंग्लैंड दौरे से पहले दोनों खिलाड़ियों का अचानक संन्यास लेना फैंस को समझ नहीं आया था.
- रोहित शर्मा-विराट सहित इन खिलाड़ियों ने इस सीरीज में बनाए नए रिकॉर्ड, देखते रहे गई दुनिया
- रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा
- India vs South Africa 3rd ODI: विशाखापत्तनम की पिच पर रोहित शर्मा सहित ये खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, बन सकते हैं ये 7 बड़े रिकॉर्ड
- करियर की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा ने विराट कोहली पर की तीखी टिप्पणी: “मुझे यह शब्द कहना पसंद नहीं है”
- ICC रैंकिंग में रोहित शर्मा की बादशाहत पर मंडराया खतरा, गिल को नुकसान