ICC Men’s T20 World Cup 2026 schedule: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले साल आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट के लिए 2024 टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अगले साल यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका मे 7 शहरों के 8 वेन्यू पर होगा। भारत के पांच शहरों अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली और मुंबई में टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। श्रीलंका में तीन जगहों पर आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले खेले जाएंगे। श्रीलंका में आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो), सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (कोलंबो) और पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (कैंडी) में टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे।
T20 World Cup 2026 ग्रुप
ग्रुप-ए: भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स, नामीबिया
ग्रुप-बीः ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान
ग्रुप-सीः इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
ग्रुप-डीः न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई
Men’s T20 World Cup 2026 में खेलेंगी 20 टीमें
भारत (सह-मेज़बान), श्रीलंका (सह-मेज़बान), ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूज़ीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड, नीदरलैंड, नामीबिया, इटली, नेपाल, ओमान, यूएई और ज़िम्बाब्वे।
20 टीमों को चार ग्रुपों में किया जाएगा विभाजित
मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में 20 टीमों को चार ग्रुप में विभाजित किया जाएगा। हर ग्रुप में पांच टीमें होंगी। ग्रुप की हर टीम एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेगी। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा। सुपर-8 के दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
- रोहित शर्मा-विराट सहित इन खिलाड़ियों ने इस सीरीज में बनाए नए रिकॉर्ड, देखते रहे गई दुनिया
- रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा
- India vs South Africa 3rd ODI: विशाखापत्तनम की पिच पर रोहित शर्मा सहित ये खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, बन सकते हैं ये 7 बड़े रिकॉर्ड
- करियर की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा ने विराट कोहली पर की तीखी टिप्पणी: “मुझे यह शब्द कहना पसंद नहीं है”
- ICC रैंकिंग में रोहित शर्मा की बादशाहत पर मंडराया खतरा, गिल को नुकसान