Public Holiday: 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश, दिल्ली ,चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा- “श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 25 नवंबर, 2025 (मंगलवार) को चंडीगढ़ प्रशासन के तहत आने वाले सभी सरकारी दफ्तरों/बोर्डों/निगमों/संस्थानों, जिनमें औद्योगिक प्रतिष्ठान भी शामिल हैं, में सार्वजनिक अवकाश रहेगा.
दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर
दिल्ली में भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट डालकर की. उन्होंने ट्वीट किया, “दिल्ली सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के पवित्र मौके पर 25 नवंबर 2025 को पब्लिक हॉलिडे घोषित करने का फैसला किया है.” उन्होंने आगे लिखा- गुरु साहिब के साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे.
उत्तर प्रदेश सरकार ने अवकाश की तिथि में संशोधन किया
उत्तर प्रदेश में भी गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है. पहले सरकार की ओर से छुट्टी की घोषणा 24 नवंबर को की गई थी. बयान में बताया गया कि यह छुट्टी पहले 24 नवंबर को होनी थी लेकिन इसे अब 25 नवंबर के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है. प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) मनीष चौहान ने एक आदेश में बताया कि शासन स्तर पर उचित विचार-विमर्श के बाद संशोधन को मंजूरी दी गई है.
- Gautam Gambhir on 2027 World Cup – गौतम गंभीर ने आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
- IPL 2026 Schedule : 12 मार्च को जारी होगा IPL के 19वें सीजन का शेड्यूल, जानें कब और किन टीमों के बीच होगा पहला महामुकाबला
- PM Kisan 22nd Installment : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, लिस्ट में चैक करें अपना नाम
- टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने सिर्फ इस खिलाड़ी की तारीफ
- T20 World Cup 2026 : संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर रचा नया इतिहास इन खिलाड़ियों को छोड़ा पिछे

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
