नई दिल्ली. विराट कोहली बिना खेले आईसीसी की ओर से जारी ताजा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की नाकामी ने कोहली की टॉप 5 में वापसी करा दी है. बाबर पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे की तीन पारियों में एक बार भी 30 का आंकड़ा पार नहीं कर सके. इसका फायदा विराट कोहली को मिला है. बाबर पांचवें से सातवें नंबर पर खिसक गए वहीं कोहली 725 रेटिंग अंकों के साथ एक पायदान की छलांग के साथ छठे से पांचवें नंबर पर पहुंच गए. टॉप 5 में भारतीय बल्लेबाजों का डंका बज रहा है. रोहित शर्मा टॉप पर बरकरार हैं वहीं शुभमन गिल चौथे और कोहली पांचवें नंबर पर हैं. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दूसरे नंबर पर हैं.
बाबर 3 पारियों में 30 का आंकड़ा भी नहीं छू सके
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 29, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 और 11 रन बनाए. वह एक बार भी 30 के आंकड़े पर नहीं पहुंच पाए. उन्हें 19 रेटिंग अंक का नुकसान हुआ. उनके अब तक 709 अंक हो चुके हैं और रैंकिंग में शीर्ष 10 में बने रहने के लिए उन्हें जल्द ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
विराट कोहली (Virat Kohli) की बात करें तो वह 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ शुरू होने के बाद ही मैदान पर उतरेंगे. विराट इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में लगभग 7 महीने बाद वनडे सीरीज खेलने उतरे थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. विराट अपने घर में बड़ी पारी खेलने की फिराक में होंगे.
रोहित 781 रेटिंग अंकों के साथ वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं
इस बीच, रोहित शर्मा दो सप्ताह से अधिक समय तक नहीं खेलने के बावजूद 781 रेटिंग अंकों के साथ वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं. रोहित ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. इसके बाद रोहित अब विराट कोहली के साथ 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलने उतरेंगे.
- टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने सिर्फ इस खिलाड़ी की तारीफ
- T20 World Cup 2026 : संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर रचा नया इतिहास इन खिलाड़ियों को छोड़ा पिछे
- T20 WC जिताने के बाद सूर्या ने किया अगले बड़े लक्ष्य का खुलासा, फैंस हुए गदगद
- T20 World Cup Final 2026: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच टीम इंडिया के लिए कितनी ‘लकी’? आंकड़ों में देखें भारत का दबदबा
- Cricket News : स्टार तेज गेंदबाज ली ताहुहू ने वनडे क्रिकेट से लिया अचानक संन्यास

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
