नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 125 रन पर ऑल आउट हो गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 4 विकेट रहते यह टारगेट चेज कर लिया। आइये, आपको बताते हैं इस मैच में भारत के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जो अगर फेल न होते तो मैच का स्कोर कुछ और हो सकता था।
तिलक वर्मा
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा दूसरे टी20 में अपना खाता भी नहीं खोल पाए और 2 गेंद खेलकर डक पर आउट हो गए।
संजू सैमसन
संजू सैमसन दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए उतरे। हालांकि, 4 गेंद खेलकर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए।
सूर्यकुमार यादव
पहले टी20 में सूर्यकुमार यादव की बैटिंग देखने के बाद लगा कि वह फॉर्म में आ गए। लेकिन, दूसरे टी20 में फिर वह जल्दी आउट हो गए। उन्होंने 4 गेंद में सिर्फ 1 रन बनाया।
शुभमन गिल
टी20 में भारत के उपकप्तान शुभमन गिल भी फ्लॉप रहे। उनको जोश हेजलवुड ने आउट किया। 10 गेंद में 5 रन बनाकर गिल आउट हो गए।
हर्षित राणा
आप लोग सोचेंगे कि हर्षित राणा का नाम इस लिस्ट में क्यों हैं। उन्होंने तो बल्ले से रन भी बनाए हैं। राणा ने बल्ले से रन जरूर बनाए हैं। लेकिन, उन्होंने 35 रन बनाने के लिए 33 गेंद खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में 2 ओवर में 27 रन खर्च कर डाले और कोई विकेट भी नहीं लिया।
- T20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट जगत में पसरा मातम, इस दिग्गज खिलाड़ी के पिता का हुआ निधन
- T20 World Cup 2026-इन 2 टीमों के बीच होगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल, दिग्गजों ने की बड़ी भविष्यवाणी
- IND vs ENG Semi-Final : भारत-इंग्लैंड महामुकाबले पर ज्योतिषी की बड़ी भविष्यवाणी से गदगद हुए फैंस
- IND vs ENG T20 WC : सूर्यकुमार यादव की कुंडली में बन रहा है ‘महा-राजयोग’, ज्योतिष के अनुसार अंग्रेजों के लिए काल बनेगी सूर्या की कप्तानी!
- IND vs ENG Semi-Final: इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों से खतरा है टीम इंडिया को जानिए आकड़ें

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
