Shreyas Iyer:JYNEWS-सिडनी : भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ICU से बाहर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते वक्त वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट देते हुए बताया था कि टीम के डॉक्टर उनके साथ ही मौजूद रहेंगे।
कैसा है श्रेयस का हाल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर को आईसीयू से बाहर लाया गया है। हालांकि, उनकी हालत नाजुक है लेकिन स्थिर बनी हुई है। बीसीसीआई ने भी सोमवार को बताया, श्रेयस अय्यर की बाई पसली के नीचे के हिस्से में चोट लगी है। उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कैन से पता चला है कि उनकी तिल्ली में चोट लगी है। उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है और वह स्वस्थ हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से उनकी चोट की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर श्रेयस की दैनिक प्रगति का आकलन करने के लिए उनके साथ सिडनी में रहेंगे।
कैसे चोटिल हुए श्रेयस?
यह घटना तब हुई जब तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान एलेक्स कैरी ने हर्षित राणा की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला। बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े अय्यर ने तेजी से दौड़ लगाई और सफलतापूर्वक कैच पकड़ा लिया, लेकिन जमीन पर गिरते समय उनकी बाईं पसलियों पर जोरदार झटका लगा। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि रक्तस्राव के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना आवश्यक है।
माता-पिता भी जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस के माता-पिता उन्हें देखने के लिए जल्द ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इन्होंने तत्काल वीजा के लिए आवेदन कर दिया है। 31 वर्षीय अय्यर को भारत वापस जाने के लिए फिट घोषित किए जाने से पहले कम से कम एक सप्ताह तक सिडनी के अस्पताल में रहना होगा। श्रेयस भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं जिसे 29 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलनी है।
- रोहित शर्मा-विराट सहित इन खिलाड़ियों ने इस सीरीज में बनाए नए रिकॉर्ड, देखते रहे गई दुनिया
- रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा
- India vs South Africa 3rd ODI: विशाखापत्तनम की पिच पर रोहित शर्मा सहित ये खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, बन सकते हैं ये 7 बड़े रिकॉर्ड
- करियर की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा ने विराट कोहली पर की तीखी टिप्पणी: “मुझे यह शब्द कहना पसंद नहीं है”
- ICC रैंकिंग में रोहित शर्मा की बादशाहत पर मंडराया खतरा, गिल को नुकसान